मुख्य खबर राष्ट्रीय

भारतीय नौसेना के 21 जवानों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

मुंबई। भारतीय नौसेना में भी कोरोना वायरस ने दस्तक दी है। आईएनएस आंग्रे पर कार्यरत 21 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी जवानों को कोलाबा स्थित नेवीनगर के  सेना के अश्विनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नेवीनगर की कई इमारतों को सील कर दिया गया है। शनिवार को इन 21 जवानों के संपर्क आए अन्य जवानों को भी क्वारेंटाइन किया गया है।
जानकारी के अनुसार आईएनएस आंग्रे के एक जवान को सात अप्रैल को ही कोरोना हुआ था।
उस जवान का इलाज सेना के अस्पताल अश्विनी में हो रहा था। शुक्रवार देर रात इस जवान के संपर्क में आए अन्य 20 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस तरह नेवीनगर में इस समय कुल 21 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है। सभी जवान एक ही जगह रह रहे थे। इसे देखते हुए आईएनएस आंग्रे पर काम करने वाले सभी जवानों को क्वारेंटाइन पर रखा गया है। इन जवानों के संपर्क में आए लोगों की भी जांच की जा रही है और सभी को क्वारेंटाइन किया जा रहा है।

Related posts

मेडिकल कॉलेज कैम्पस से सीधे होगी डॉक्टरों की नियुक्ति : सुशील मोदी

Janmanch Desk

दोपहर तक दिल्ली पहुंचेंगे उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के वकील

Janmanch Desk

आम आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, देखें आपके क्षेत्र से कौन है मैदान में

Janmanch Desk

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More