राशिफल

13 अप्रैल 2020 का राशिफल-जानें आज कैसा होगा आपका दिन

राशिफल

मेष: पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। आमोद-प्रमोद का अवसर प्राप्त होगा। संतान का सहयोग होगा। जीवनसाथी का प्रोत्साहन होगा।

वृष: शिक्षा के प्रति रूचि बढ़ेगी। धार्मिक कार्य या धार्मिक पुस्तक से आत्मबल में वृद्धि होगी। धर्म गुरु या पिता का सहयोग मिलेगा।

मिथुन: चली आ रही समस्या पर नियंत्रण होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। फिर भी मानसिक रूप से आर्थिक तनाव रहेगा। भविष्य में समस्या का समाधान होगा।

कर्क: भागदौड़ की स्थिति रहेगी, लेकिन सीमा का बंधन होगा। भविष्य की योजना को कार्य रूप में पर्णित करने से सफलता मिल सकती है।

सिंह: रिश्तों में सुधार होगा। आत्मबल में वृद्धि होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक कार्य में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या: संतान का सहयोग आत्मबल में वृद्धि कराएगा। मन अज्ञात भय से ग्रहित होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

तुला: मन को भटकने से बचाएं। उत्तम भोजन और परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। आमोद—प्रमोद का अवसर प्राप्त होगा।

वृश्चिक: किसी रिश्तेदार या सरकारी कर्मचारी का सहयोग लेने में सफल होंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा के प्रति चिंतित रहेंगे, लेकिन संबंधों में मधुरता आएगी।

धनु: आ​र्थिक तनाव मन का कमजोर कर रहा है, जबकि मानसिक रूप से आपको मजबूत होने की आवश्यकता है। केतु के लिए भगवान शिव की आराधना हितकारी होगी।

मकर: सूर्य पारिवारिक सुख में वृद्धि कराएगा। साथी से तनावपूर्ण समाचार भी देगा। आर्थिक तनाव मन को कमजोर करेगा। समस्या का समाधान होगा।

कुंभ: आपका पुरूषार्थ आपको बलशाली बनाएगा। विषम परिस्थितियों में भी आप अजेय रहेंगे। किसी निकट के व्यक्ति के कारण तनाव मिल सकता है।

मीन: शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आत्मबल में वृद्धि होगी। वाणी पर नियंत्रण न होने के कारण रिश्ते बिखर सकते हैं।

Related posts

10 अप्रैल राशिफल: वृश्चिक और धनु राशि वालों के लिए बेहतरीन रहेगा दिन

Janmanch Desk

फिल्ममेकर फराह खान की बेटी आन्या ने दान में दिए अपनी मेहनत से कमाए 70000 रुपये

Janmanch Desk

राशिफल 7 अप्रैल 2020: जानिए कैसा होगा आज आपका दिन

Janmanch Desk

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More