राशिफल

राशिफल17 April: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन 

Aaj Ka Rashifal In Hindi 17 April 2020: आज वैशाख कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और दिन शुक्रवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 17 अप्रैल का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

मेष: आज शिक्षा के क्षेत्र में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। आमदनी बढ़ने से खुशी होगी। कार्य क्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारी भी मिलने के संकेत मिल रहे हैं। किसी धार्मिक स्थल पर यात्रा करने जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा।

 

वृष: आज का दिन शुभ रहेगा। काम पर फोकस बनाए रखें। आप अपने आप में व्यस्त रहने की कोशिश करेंगे तो ठीक रहेगा। योजनाओं में सफलता मिलने से दीर्घकालीन लाभ के योग बनेंगे। परिवार में सुख-संसाधनों की बढ़ोतरी होगी। घरेलू खर्चों में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

मिथुन: आज आप कई मामलों में दूसरों से रहेंगे। आज आपमें पराक्रम व साहस बढ़ जाएगा। आप अपने किसी प्रोजेक्ट को आसानी से पूरा कर पाएंगे। कारोबार में लाभ मिलेगा। शिक्षा के मामले में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में आज का दिन अच्छा रहेगा। भाई-बहनों के प्रति प्यार बढ़ेगा। घर के साफ-सफाई में भी आप सहयोग देंगे।

कर्क: आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आपको अपने कुछ नजदीकी लोगों से बच कर रहना चाहिए। अपने कुछ राज आप किसी भी दोस्त के सामने प्रकट ना करें। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। लेकिन परिवार में थोड़ा तनाव हो सकता है। विरोधियों से भी सावधान रहें।

सिंह: आज आप हर काम को बेहतर तरीके से अंजाम देंगे। आप के प्रति लोगों के मन में आकर्षण बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र में आज का दिन बेहतर रहेगा। कोई नया सदस्य आपकी टीम में शामिल हो सकता है। प्रेम संबंध में कुछ समस्याएं हो सकती हैं। माता जी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। अपने व्यापार या व्यवसाय के बारे में गंभीरता से विचार करें।

कन्या: आज आप कोई नया ज्ञान या अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से आज एक सुखद मुलाकात हो सकती है। पार्टनर के साथ आपके संबंध भी मजबूत और मधुर रहेंगे। आर्थिक मोर्चों पर भी दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है।

तुला: आज आपको धनलाभ हो सकता है। काम में आपका फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है। बॉस और सहकर्मियों से प्रशंसा मिलेगी। आपमें ऊर्जा का प्रवाह रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। अपने परिवार और निजी जीवन की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। किसी परिजन के साथ व्यापार करने का सोच रहे हैं तो अच्छा रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति होने के योग हैं। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है।

वृश्चिक: आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। धन प्राप्ति के उद्देश्य से दिन अनुकूल रहेगा। ऑफिस में कोई नया काम मिलेगा। कुछ पुराने मित्रों से बात हो सकती है। आगे चलकर मेहनत का लाभ भी मिलेगा। परिवार का वातावरण काफी खूबसूरत रहेगा। आपका स्वास्थ्य मजबूत होगा। दांपत्य जीवन में थोड़ी तनाव की स्थिति बन सकती है।

धनु: आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आप अपने लक्ष्य को पूरा करने के बारे में विचार करेंगे। अपने मन में कोई नकारात्मक भाव न आने दें। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। घर में खुशी का माहौल बनेगा। कुछ लोग घर पर ही कुकिंग का आनंद उठाएंगे। प्रेमियों के लिए समय अनुकूल नहीं है।

मकर: आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपका ज्ञान बढ़ेगा और लोगों में आपकी ख्याति होगी। अपने ज्ञान से आप दूसरों का मार्गदर्शन कर सकते हैं। आज करियर को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं या किसी नई योजना पर काम कर सकते हैं। जीवनसाथी से आपका तालमेल काफी अच्छा रहेगा। सेहत का ख्याल रखें।

कुंभ: आज किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। इनकम के नए रास्ते खुलेंगे। कार्यक्षेत्र में लोगों से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी मामले में अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। रिश्तेदारों की बातों में आकर अपने परिवार में कोई कड़वाहट न आने दें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मीन: आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। कार्य में सफलता मिलेगी। आपको एक साथ कई लाभ हो सकते हैं। व्यापार में भी सफलता मिलने की पूरी संभावना है। दांपत्य जीवन में सुकून भरे पल मिलेंगे और जीवनसाथी के साथ किसी पार्टी में जाएंगे। अपने खास दोस्तों से बात होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर बनेगा।

Related posts

राशिफल 3 अप्रैल : जानिए कैसा होगा आज आपका दिन

Janmanch Desk

Horoscope Today,  8 अप्रैल: जानिए कैसा होगा आज आपका दिन

Janmanch Desk

राशिफल 5 अप्रैल 2020: वृषभ, कन्या, सिंह और मकर राशि वाले जानिए कैसा होगा आज आपका दिन

Janmanch Desk

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More